उत्तराखंड के इन पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट..
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में मानसून आने के बाद जहां झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, वहीं 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल समेत सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना हैं कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

More Stories
रक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उपलब्धि, दून में बनीं CM3 MR साइट की पहली 21 यूनिट रवाना..
मदरसों में मान्यता के बिना धार्मिक पढ़ाई का मामला, उत्तराखंड के 14 संस्थानों से जवाब तलब..
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख..