उत्तराखंड में मिले 32 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 95.86 और संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत दर्ज..
उत्तराखंड: प्रदेश में संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हुए हैं। 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 71 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 1244 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वही देहरादून जिले में 17, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर चार-चार, चमोली व हरिद्वार में तीन-तीन, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। 11 जिलों में 272 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.86 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत रही।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..