हेली सेवा टिकट बुक कराने से पहले यात्री बरतें सावधानी..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी का मामला भी शुरू हो गया हैं। फटे से केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना हैं कि मनोज लाल निवासी रायपुर ने तहरीर देकर बताया कि ट्रेवल एजेंट मुकुल कोहली से 16 और 20 मई को फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाने के लिए कहा था।
उसने फाटा में बैठने वाले अंशुमान साहू से टिकट बुक कराने के लिए कहा। 16 मई को उत्तम वमन और उनके सह यात्री फाटा पहुंचे तो अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। ऐसे में उन्हें हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाया।20 मई को संगीता कुंडा और उनके साथियों को भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन उनका भी अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अंशुमान साहू को टिकटों के 49,560 रुपये गूगल पे से और 40 हजार नकद दिए थे। आरोप है कि उसने जो टिकटें बुक कराई थीं, वे फर्जी थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..