पहाड़ तबादला किया तो गायब हो गया ईओ..
उत्तराखंड: सरकार ने एक नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पहाड़ तबादला किया तो वह गायब हो गया। दो महीने से ईओ को पता नहीं है। अब शहरी विकास निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। आपको बता दे कि करीब ढाई महीने पहले शासन ने ईओ अभिनव कुमार का तबादला ऊधमसिंह नगर के नगर निकाय से पिथौरागढ़ के डीडीहाट में किया था। अभिनव कुमार तबादले पर नहीं गए। उन्होंने अपनी जगह ऊधमसिंह नगर आए ईओ को चार्ज भी नहीं दिया। इस वजह से वह ईओ अपने वेतन के लिए हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेश के तहत नए ईओ को वेतन जारी किया गया। दबाव बना तो अभिनव कुमार ने डीडीहाट में ज्वाइन कर लिया। लेकिन इसके बाद वह गायब हो गए।
दो महीने से अभिनव कुमार का कुछ अता-पता नहीं है। शहरी विकास निदेशालय की ओर से कई नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। अब निदेशालय ने उन्हें चार्जशीट जारी की है। वह अपना पक्ष बताएंगे। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। शहरी विकास निदेशालय ललित मोहन रयाल का कहना हैं कि तबादले के बाद गायब होने वाली ईओ अभिनव कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। लौटे नहीं तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..