May 19, 2026

कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होगा इजाफा, DA 60% पहुंचा..

कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होगा इजाफा, DA 60% पहुंचा..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एरियर सहित मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि के अनुरूप ही राज्य सरकार ने भी यह फैसला लिया है। लंबे समय से कर्मचारी संगठनों की ओर से डीए बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों के मासिक वेतन और पेंशनरों की पेंशन में भी इजाफा देखने को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। प्रदेशभर में कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में डीए में वृद्धि से कर्मचारियों को आर्थिक सहारा मिलेगा। वहीं पेंशनरों को भी इससे सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से इसे जरूरी कदम माना जा रहा है।