
कैंची धाम का आज स्थापना दिवस, भक्तों का उमड़ा सैलाब..
उत्तराखंड: आज कैंची धाम अपने 60वें स्थापना दिवस को मना रहा है और इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह 5.30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग अर्पित करने के बाद मालपुए का प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भक्तों की आस्था और श्रद्धा का ऐसा सैलाब देखने को मिला है कि पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा है। बाबा नीब करौरी के दरबार में आकर सभी श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं और पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पवित्र दिन का आनंद ले रहे हैं।
कैंची धाम में आज सुबह पांच बजे से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह का कहना हैं कि बाबा को भोग अर्पण करने के साथ ही मेले की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार मेले में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। अब तक पांच हजार से अधिक भक्त प्रसाद प्राप्त कर लौट चुके हैं। इस साल का कैंची मेला विशेष महत्व का होगा। इस बात का संकेत कैंची मेले से एक दिन पहले, शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक भक्तों को देखकर मिला। शुक्रवार की शाम को, देश भर के विभिन्न हिस्सों से आए 20 हजार से अधिक भक्तों ने पूरी रात हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों से पूरा कैंची धाम गूंज उठा। मंदिर समिति ने 10 हजार से अधिक भक्तों को भोजन प्रदान किया। सुबह से शाम तक बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
More Stories
2026 में नंदा राजजात यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
केदारनाथ हेली दुर्घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, दो पायलटों के लाइसेंस छह माह के लिए रद्द
केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश