केदारनाथ धाम में रील बनाने वाले 270 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई..
उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 270 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, और उनसे चालान के जरिए 75,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। देश में आजकल रील बनाने का चस्का युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां भी नई उम्र के ये यूथ जाते हैं बिना जगह की मर्यादा का ख्याल रखे रील बनाने लगते हैं, लेकिन केदारनाथ मंदिर परिसर में अब रील बनाने वालों को सरकार ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में पचास मीटर के दायरे में रील बनाना प्रतिबंधित होने के बावजूद, कई भक्त यहां रील बना रहे हैं। पुलिस ने इन 270 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और उनसे 75,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला किया है। केदारनाथ मंदिर परिसर से 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर उत्तराखंड शासन द्वारा पाबंदी लगा दी गई है। अब तक मंदिर परिसर में इस नियम का उल्लंघन करने वाले 270 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई है, जिनसे 75,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..