उत्तराखंड में भीषण हादसा, 16 यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 10 की मौत..
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा बद्रीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई। हादसे में सात यात्री घायल बताया जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..