रामजन्मोत्सव- सीएम धामी ने आवास पर पत्नी के साथ कन्या पूजन किया..
उत्तराखंड: प्रदेश में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवाज आवास पर कन्या पूजन किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।
आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया। और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे।रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।

More Stories
चंपावत की कोली ढेक झील ने बढ़ाई जिले की पर्यटन पहचान..
सीमा पार कर उत्तराखंड पहुंचे निहंग, देहरादून में नाकेबंदी और सघन चेकिंग से हाई अलर्ट..
उपभोक्ता आयोग ने दिखाई सख्ती, बीमा कंपनी को बीमा राशि समेत देना होगा मुआवजा..