मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा..
देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण..
उत्तराखंड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना हैं कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..