उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव..
उत्तराखंड: प्रदेश में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलों द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। हर जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिला प्रशासन और शासन की ओर से कवायद की जा रही है। प्रदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की ओर सरकार एक और कदम बढ़ाने जा रही है। उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही पहाड़ों से हो रहा पलायन को भी कुछ हद तक रोका जा सकेगा।
आपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में 47 केंद्रीय विद्यालय हैं। प्रदेश में शिक्षा स्तर में सुधार के लिए केंद्रीय विद्यालयों की अहम भूमिका है। हर साल उत्तराखंड में हजारों बच्चों केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही बच्चों का ये सपना पूरा हो पाता है। साल 2019 में केंद्र सरकार ने हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल शुरू की थी। जिसके बाद राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने मानक के अनुसार जमीन उपलब्ध करवाने को कहा था। लेकिन उस वक्त इसके लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद शासन ने पिछले साल सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे थे। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों से शासन को प्रस्ताव मिले हैं। कुछ जिलों से दो से ज्यादा प्रस्ताव भी मिले हैं।

More Stories
प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी..
उत्तराखंड में ग्रामीण रोजगार को नई रफ्तार, आज से लागू हुई 125 दिन रोजगार वाली योजना..
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा की कमान नए अधिकारियों को..