16 अगस्त को सीएम धामी शिक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स को देंगे नियुक्ति पत्र..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को शिक्षक भर्ती के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे। एससीईआरटी देहरादून के सभागार में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में छह जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। प्रदेश में इन दिनों प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 2,906 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार 10 अगस्त को इसके लिए सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग कराई गई थी। ताकि शिक्षक भर्ती के लिए एक से अधिक आवेदन की वजह से पद खाली न रहें, लेकिन काउंसलिंग में बहुत कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।
प्रभारी शिक्षा निदेशक आरएल आर्य के अनुसार पहले दिन काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी पहुंचे हैं, उनमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। एससीईआरटी के सभागार में होने वाले नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। प्रभारी शिक्षा निदेशक का कहना हैं कि इन अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाने के बाद शेष पदों के लिए शिक्षक भर्ती चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी। चयनित अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र इसके बाद दिए जाएंगे।

More Stories
धामी सरकार ने बदली प्रशासनिक टीम, कई IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
महज 77 की आबादी, लेकिन जागरूकता में सबसे आगे निकला उत्तराखंड का बगड़तोली गांव..
UKPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, PCS प्री-2026 समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित..