ओडिशा के भुवनेश्वर में चलती बस में लगी भीषण आग ..
देश – दुनिया : चलती बस में आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। वहीं चार यात्री आग की चपेट में भी आ गए।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बारामुंडा बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के नीचे एक पुलिया से टकराने के बाद एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस फूलबनी से भुवनेश्वर आ रही थी।
आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बस आग लगने के बाद धू-धूकर जल रही है।
चार यात्री गंभीर रूप से झुलसे..
चलती बस में आग लगने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया। लेकिन इस दौरान चार यात्री आग की चपेट में आ गए जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है।

More Stories
वृषभ और सिंह राशि समेत इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि..
NEET को लेकर विवाद बना मौत की वजह? बेटे ने पिता को मारी गोली..
इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगी वृद्धि..