इस बार कांवड़ यात्रियों का देवभूमि में होगा खास स्वागत..
उत्तराखंड: कोरोना महामारी के कारण दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना हैं कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। बता दें कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..