सीएम धामी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या रवाना..
रामलला और हनुमान गढ़ी के करेंगे दर्शन..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही वह हनुमान गढ़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंगलवार सुबह सीएम धामी अयोध्या दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मौजूद रहे। सीएम धामी और सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि श्री रामलला के दर्शन से पहले ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। इससे पहले भी सीएम धामी और उनकी कैबिनेट की अयोध्या जाने की तैयारी थी। लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था।

More Stories
स्कूली बच्चों की पढ़ाई का खर्च होगा कम, मुफ्त किताबों के लिए 124 करोड़ रुपये स्वीकृत..
राजाजी और फूलों की घाटी को सुरक्षित करने की तैयारी..
प्राचार्यों के रिक्त पदों पर जल्द होगा प्रमोशन, उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश..