काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी..
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार..
उत्तराखंड: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु पीएम मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। सीएम धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा सीएम धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

More Stories
दीपावली पर घर जाने वालों को राहत, कई विशेष ट्रेनों का हरिद्वार और रुड़की में ठहराव..
पुरानी ACP व्यवस्था की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा..
हरिद्वार में कुंभ की तैयारियां तेज, फ्लाईओवर से पुरानी इमारतों तक दिखेगी धार्मिक विरासत की झलक..