पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन..
देश-दुनिया : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का अस्तपाल में निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। हालांकि, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने उनके निधन की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी गुड़गांव रवाना हो गए हैं।

More Stories
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, 28 हिट के साथ जीता स्वर्ण पदक..
स्वर्ण पर भारत का कब्जा बरकरार, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को दी शिकस्त..
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा..