भूस्खलन के चलते वैकल्पिक मार्ग से होगी चारधाम यात्रा आसान..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार 24 भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां अक्सर चट्टानें टूटने से रास्ते बंद हो जाते हैं। बावजूद इसके यात्रा न रुके इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी हैं। लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन क्षेत्र और वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है। यमुनोत्री-गंगोत्री की तरफ जाने वाले यात्री हर्बटपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में बाड़वाला जुड्डो, देहरादून- मसूरी- यमुनापुल मार्ग, लखवाड़- लखस्यार- नैनबाग मोटर मार्ग, नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
धरासू-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। बद्री-केदार की तरफ जोन वाले ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में ऋषिकेश- खाड़ी- गजा- देवप्रयाग मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीर्तिनगर- चौरास- फरासू मोटर मार्ग, डुगरीपंथ- छातीखाल- खांकरा मोटर मार्ग भी विकल्प हो सकता है। केदारनाथ जाने के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में मलेथा- घनसाली- चिरबटिया- तिलवाड़ा मोटर मार्ग, तिलवाड़ा- मयाली- गुप्तकाशी मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दे कि आमतौर पर बारिश के दिनों में लोगों को यात्रा टालने की सलाह दी जाती है। स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों के बारे में जानकारी होती है, लेकिन अन्य प्रांतों से आने वाले लोग अकर भटक जाते हैं, उनकी सुविधा के लिए यात्रा मार्गों पर वैकल्पिक मार्गों के रूट के बोर्ड लगा दिए गए हैं। अन्य माध्यमों से भी इन मार्गों की जानकारी दी जा रही है।
More Stories
चारधाम के तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी को कपाटोद्घाटनों के लिए किया आमंत्रित..
उत्तराखंड में योगासन प्रतियोगिता में टीम ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक..
सीएम ने शीतकालीन यात्रा पर आधारित गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखंड आओ’ का पोस्टर का किया विमोचन..