होटल व लाॅज में ठहरने वाले यात्रियों से आईडी प्रूप लें..
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के संचालन को लेकर होटल व्यवसायी एवं स्थानीय व्यापारियों की बैठक में पुलिस सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने दुकानों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने और होटल व लाॅज में ठहरने पर आईडी प्रूप जरूर लेने को कहा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बनाने के लिए व्यापारियों से अपील की गई।
घोलतीर पुलिस चैकी में आयोजित बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने व्यापारियों से यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखने की अपील की। ताकि वह यहां से अच्छा संदेश लेकर अपने देश लौटे। कहा कि यात्रियों के होटल व लाॅज में ठहरने पर आईडी कार्ड की छायाप्रति जरूर लेकर इनका रिकार्ड़ अपनी पुस्तिका मे अपडेट रखें। दुकानों के आगे अनावश्यक गाड़ियों को पार्क न होने दिया जाए। कहा कि यदि अगर कोई यात्री अभद्रता करता है, तो कानून अपने हाथ ना लेकर पुलिस को सूचना दें। दुकानों में रेटलिस्ट न पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपने दुकानों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। सीओ ने कहा कि शराब पीने वालों को अपनी दुकानों में न बैठाएं। पकडे़ जाने पर संबधित का चालान किया जाएगा।
व्यापार संघ अध्यक्ष घोलतीर प्रकाश चन्द्र गैरोला ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले यात्रियों द्वारा मोटरसाइकिलों पर अनावश्यक हार्न, साइलेंसर की आवाज एवं ओवर टेकिंग के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। इसपर रोक लगनी चाहिए। इस अवसर पर कोतवाली निरीक्षक रुद्रप्रयाग जयपाल नेगी, चौकी प्रभारी घोलतीर योगेश कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रकाश गैरोला, सचिव संजीव बिष्ट, संतोष गैरोला, अमर सिंह, चन्द्र किशोर नेगी, जगमोहन सिंह, मनोज रौतेला, मुकेश चौधरी, प्रदीप राणा, राजकुमार, विमल किशोर, रघुबीर सिंह, राजपाल सिंह समेत कई व्यापारी उपस्थित थे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..