गांधी पार्क के बाहर आखिर क्यों ‘भूख हड़ताल’ पर बैठा ये डॉगी?
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में सोमवार को एक डॉगी आर्कषण का केंद्र बन गया। उसके बारे में सुनकर लोग उसे देखने गांधी पार्क पहुंचने लगे। आपको बता दे कि यहां पिछले 10 दिन से कुछ युवा धरने पर बैठे हुए हैं। उनके साथ ही यह डॉगी भी धरने पर बैठा है। इस डॉगी का नाम गब्बर है। जानकारी के अनुसार चार साल पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम में निकाली गई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। लेकिन जॉइनिंग न होने पर पिछले उक्त युवा पिछले एक महीने से धरने व अनशन कर रहे है।
सोमवार को धरना कर रहे एक युवाओं के साथ एक डॉगी भी साथ अनशन पर बैठ गया। बताया जा रहा हैं कि गब्बर सोमवार को सुबह आठ बजे से बिन कुछ खाए-पिए उनके साथ गांधी पार्क के बाहर अनशन पर बैठा रहा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने, शिक्षक भर्ती में शामिल करने और साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का भी सोमवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी विनोद गैरोलाका कहना हैं कि पिछले 10 दिनों से वह और अन्य युवा गांधी पार्क में धरने पर बैठे हैं और रोजाना यह डॉगी इनके पास आता है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..