उत्तराखंड में अपने गांव में ही युवाओं को मिलेगी नौकरी..
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। युवाओं को नौकरी देने के लिए अब एक अच्छी पहल की गई है। जल्द ही अब युवाओं को अपने ही गांव में नौकरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग में प्रत्येक पंचायत में विभाग एक-एक कर्मचारी नियुक्त करने जा रहा है, जोकि आउट सोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे। अब पंचायती राज विभाग इन सब कार्यों के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक कर्मचारी नियुक्त करने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के नियुक्ति में संबंधित ग्राम पंचायतों के व्यक्ति को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। जिनको मासिक 15000 मानदेय प्राप्त होगा। आपको बता दे कि उत्तराखंड में 7762 ग्राम पंचायत हैं और अभी ग्राम पंचायतों के पास किसी प्रकार का कोई कर्मचारी नहीं है। लिहाजा सरकारी परिसंपत्तियों के रखरखाव और नियमित सफाई जैसा काम पंचायत भवन पर नहीं हो पाता, लिहाजा अभी यह काम ग्राम प्रधान निजी तौर पर ही करते हैं।

More Stories
सरकार ने किया बड़ा फैसला, ले. जनरल (सेनि.) गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष..
देहरादून-रामनगर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन..
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..