उत्तराखंड के इन 7 जिलों में ओलावृष्टि-बिजली गिरने का येलो अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार जताए है। बताया जा रहा है की देहरादून ,टिहरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इतना ही नही कही कही आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आपको बता दे कि 28 फरवरी से 2 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोगों और मवेशियों को बचना चाहिए। साथ ही कई जगह बिजली गिरने से जानमाल होने की भी संभावना है ।

More Stories
धामी सरकार ने बदली प्रशासनिक टीम, कई IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
महज 77 की आबादी, लेकिन जागरूकता में सबसे आगे निकला उत्तराखंड का बगड़तोली गांव..
UKPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, PCS प्री-2026 समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित..