उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने कनाडा में जीते दो स्वर्ण पदक..
उत्तराखंड: कनाडा में आयोजित हो रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी संतोष कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। संतोष कुमार ने तीरंदाजी स्पर्धा में दोनों स्वर्ण पदक जीते हैं। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने HC संतोष कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि कनाडा में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने भी प्रतिभाग किया है। संतोष कुमार मूल रूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मिलेगी मजबूती, रतूड़ा में तैयार होगा आधुनिक अतिथि गृह..
हरिद्वार से खुली पोल, अब 5 जिलों में मिड डे मील योजना की होगी गहन जांच..
यूरोपीय बाजार में छाई उत्तराखंड की लीची, इटली को हुआ पहला निर्यात..