बद्रीनाथ धाम में निर्माणाधीन पुल हुआ क्षतिग्रस्त, दो मजदूर अलकनंदा नदी में बहे..
उत्तराखंड: चमोली से बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम में निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किया जा रहा था। अचानक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। हालांकि एक मजदूर तैरकर खुद ही किनारे आ गया।
जबकि दूसरे की तलाश जारी है। आपको बता दें कि हादसा बुधवार सुबह का है। बद्रीनाथ धाम में ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान अचानक ढांचा गिर गया। जिसके चपेट में आने से दो मजदूर भी अलकनंदा नदी में बह गए। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। एक मजदूर खुद तैरकर नदी किनारे आ गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र डोबाल का कहना हैं कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। युवक की पहचान सोनू (28) के रूप में हुई है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..