गैरसैंण में आज से विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष की सरकार को घेरने की रणनीति..
उत्तराखंड: गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज है। सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज सदन के पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे। 16 महीनों के लंबे इंतजार के बाद आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी गुलार होने जा रही है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में आज 11 बजे से विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू होगी। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही दिवंगत सदस्यों का शोक संदेश पड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को पटल पर रखा जाएगा।
सदन के पटल पर रखे जाएंगे अध्यादेश..
शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों की सदन व निर्वाचन क्षेत्र सेवा शर्तों पर विचार करने के संबंध समिति 2023-24 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

More Stories
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जुलाई तक करें आवेदन..
राजाजी टाइगर रिजर्व में AI करेगा वन्यजीवों की निगरानी, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम..
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर की विकास योजनाओं के लिए 99 करोड़ रुपये जारी..