कल शाम चार बजे बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट..
उत्तराखंड: शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे। समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना हैं कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।
29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी। शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। उसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। इसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड में मजबूत होगी वन्यजीव रेस्क्यू व्यवस्था, 10 नए ट्रांजिट सेंटर की योजना..
अब केदारघाटी में ही होगी अल्ट्रासाउंड जांच और सुरक्षित प्रसव, महिलाओं को मिली राहत..
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, 4 जुलाई से शुरू होगा श्रद्धालुओं का सफर..