खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया हॉकी मैदान का शुभारंभ..
उत्तराखंड: धामी सरकार ने हॉकी के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को देहरादून में स्थित पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर ‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर्फ़’ का शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमको ख़ुशी है कि राष्ट्रीय खेलों से पहले हम यह मैदान प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर रहे हैं। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए लगने वाले कैंपों में खिलाड़ी यहां राष्ट्रीय स्तरीय सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी खेल कुशलताओं को विकसित कर प्रदेश के लिए मेडल जीतने का काम करेंगे। मंत्री का कहना हैं कि इस टर्फ़ के बनने से ना केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को अभ्यास करने और मुक़ाबले खेलने में सुविधा होगी, बल्कि शानदार खिलाड़ियों की एक नई खेप भी तैयार होगी।
प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए मेहनत करें और उनका साथ देने के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। विगत वर्षों में उत्तराखंड का खेल स्वरूप इस प्रकार बदला है कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी कहलाने की ओर अग्रसर है। यह हमारी सरकार की ही सोच और नीति का नतीजा है ,कि आज हम 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने जा रहे हैं।
आपको बता दे कि ‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर् मैदान के लोकार्पण के बाद महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्तराखण्ड पुलिस हॉकी टीम के बीच मैत्री मैच भी खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सफल भविष्य की शुभकामना भी दी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..