दिवाली पर श्रद्धालु धाम आएं तो पटाखे न जलाएं- केदारसभा अध्यक्ष..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं से केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी लोगों से अपील की हैं कि अगर आप दीपावली पर केदारनाथ धाम आ रहे हैं तो कृपया धाम में आतिशबाजी न करें। बता दे कि केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए तीन नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष अब तक यमुनोत्री में 6,93163, गंगोत्री में 7,93923, केदारनाथ में 14,73293 और बद्रीनाथ धाम में 11, 95018 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। जबकि बीते वर्ष 2023 में यमुनोत्री में 7,35244, गंगोत्री में 905174, केदारनाथ में 19,61025 और बद्रीनाथ धाम में 18,39591 यात्री पहुंचे। जो बीते वर्ष के मुकाबले 12, 85637 कम हैं।

More Stories
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..
ड्यूटी के दौरान घायल या बीमार पीआरडी जवानों को अब इलाज अवधि का भी मिलेगा मानदेय..
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जुलाई तक करें आवेदन..