हर ब्लॉक में खुलेंगे ओपन जिम, जल्द होगा निर्माण शुरू- रेखा आर्या..
उत्तराखंड: प्रदेश के युवाओं को खेल विभाग द्वारा जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली हैं। आपको बता दे कि खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओं के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी। जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग की और से प्रस्ताव बना लिया गया है। जल्द ही इसका जिओ जारी करते हुए, भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि कई युवक और महिला मंगल दलों की और से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी और से इस तरफ प्रयास किया गया जो कि जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन ओपन जिमों के द्वारा हमारे युवक स्वस्थ्य होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी।
इन ओपन जिमों में हमारे युवाओं को वह हर एक सुविधा प्राप्त होगी जिनकी उन्हें जरूरत है। इसके साथ ही रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि इन जिमों में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ओपन जिमों में हर वर्ग अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकेंगे और वह लाभ भी ले सकेंगे।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..