प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार..
उत्तराखंड: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। विजिलेंस की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर के डिप्टी एसपी अनिल सिंह मनराल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में स्थित है, में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज़ में 10,000 (दस हजार रुपये) की रिश्वत की मांग की जा रही है।
उनका कहना हैं कि शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गुरुवार को प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होंने के आधार पर सीआरसी कार्यालय जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..