रोशनी से जगमगाएंगे चीन सीमा से लगे गांव..
प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी..
उत्तराखंड: चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां और गांव जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। इन क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने का प्रस्ताव ऊर्जा निगम में केंद्र सरकार को भेजा था। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने साल 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है। सरकार चीन सीमा से लगे क्षेत्रों तक बिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दे रही है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की योजना के तहत चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत चीन सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
इन जगहों पर पहुंचाई जाएगी बिजली..
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना हैं कि अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि बजट मिलते ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, रिमखिम, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, लपथल और गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

More Stories
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..