टिहरी में दर्दनाक हादसे में शिक्षिका की मौत..
उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तराखंड की सड़कें हर रोज लोगों की जिंदगी छीन रही हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत हिरासत में ले लिया है। वहीं शिक्षिका की मौत से परिजनों के साथ ही प्राइमरी स्कूल में मातम पसर गया है।

More Stories
रुद्रप्रयाग हादसा, पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित डंपर बना काल, दो लोगों की मौत..
संस्कृत संरक्षण से भारतीय ज्ञान परंपरा तक, उत्तराखंड बनाएगा नया संस्कृत आयोग..
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यात्रा रुकी, सुरक्षा कारणों से आगे जाने पर रोक..