जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राइफलमैन दीपेंद्र..
उत्तराखंड: पौड़ी जिले का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया है। घटना की सूचना के बाद से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचेगा। बता दें शहीद राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव के रहने वाले हैं। दीपेंद्र जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। गांव के पैतृक घाट में सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद दीपेंद्र सिंह रावत गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र अपने पीछे दो साल के बेटे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए..
खराब मौसम के बीच हाईटेक निगरानी से संचालित हो रही चारधाम हेली सेवा..
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, बदला गया प्रतिशत का नियम..