उत्तरकाशी में देर रात भूकंप से डोली धरती,घर से बाहर निकले लोग..
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

More Stories
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सौगातों की बारिश, महिलाओं से लेकर किसानों तक के लिए बड़े फैसले..
उत्तराखंड के वन क्षेत्रों में बढ़ेगा पर्यटन, 30 योजनाओं की डीपीआर तैयार कराने की कवायद तेज..
दून में लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता, बसंत विहार क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव..