अक्तूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी..
नारायण आश्रम और आदि कैलाश के करेंगे दर्शन..
उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी अक्तूबर महीने में उत्तराखंड आ सकते हैं। बता दे कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में उनके पिथौरागढ़ आने की चर्चा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पीएम अपने भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। बता दे कि पीएम 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वह चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता भी करेंगे। उसी दिन वह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।
यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। पीएम के अक्तूबर में संभावित भ्रमण की संभावना को इस बात से भी बल मिल रहा है कि तीन दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था। प्रशासन और भाजपा संगठन पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट हैं।

More Stories
6 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची तीन चोटियों पर पहुंचा पिथौरागढ़ का दल..
टिहरी झील के आसपास विकसित होंगे नए टूरिज्म जोन..
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..