दिल्ली में G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में लगा उत्तराखंड का स्टॉल..
उत्तराखंड: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिसमें हस्त निर्मित वस्तुओं और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ से लेकर केदारनाथ की काष्ठ प्रतिकृति भी प्रदर्शित की गई है।
उत्तराखंड के नोडल अधिकारी डॉ एम एस सजवाण, उपनिदेशक उद्योग विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू