September 16, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

आज इन राशि वालों की आर्थिक समस्या होगी खत्म..

आज इन राशि वालों की आर्थिक समस्या होगी खत्म..

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र- में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है

 

मेष- आज का दिन आपके लिए आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी हैं। धन लाभ के लिए आप लंबी अवधि का निवेश करने की योजना बनाएंगे। यदि आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों, तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है।

वृष-परिश्रम की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक काम को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। उससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मधुर वाणी से नए संबंध स्थापित होंगे। कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन- आज आप विशेष रूप से पानी वाली जगहों पर जाने से बचें। मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा। आज आपमें निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। पारिवारिक या जमीन जायदाद के मामले हाथ में न लेना हितकर रहेगा।

कर्क- आज काम की सफलता आपकी राह देख रही है। इस कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मानसिक ताजगी और खुशी का अनुभव होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। काम में विरोधी पराजित होंगे।

सिंह- आज आपका दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति में व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। वैचारिक समृद्धता बढ़ेगी। आप अपने व्यवहार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. दोस्तों से मेलजोल बना रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है। जिससे आप आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। कोई शुभ समाचार भी आपको आज मिलते दिख रहा हैं।

तुला- आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी लापरवाही के कारण आप कठिनाई में पड़ सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर अंकुश में रखना होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना बनी रहेगी। आप मनोरंजन और मौज मस्ती में पैसे खर्च करेंगे। आध्यात्मिकता आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक- घर-परिवार के साथ आपको आनंद और संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी और पुत्र की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। शुभ कार्य में भाग ले सकेंगे। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बुजुर्गों का सहयोग भी आपको आज मिलता दिख रहा हैं। जिससे आप प्रगति कर सकेंगे।

धनु- आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार- धंधे के लिए प्रवास की संभावना है। दांपत्यजीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला होगा। आप अपने व्यवसाय और काम में नए विचार अमल में लाएंगे। आज आप साहित्य में रुचि लेंगे. फिर भी आपको मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी चर्चा या विवाद में ना पड़ें।

कुंभ- नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े की संभावना है। आध्यात्मिक पाठ से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मीन- आपका आज का दिन सुख- शांति में गुजरेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।