एक बार फिर धामी को कमान उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर..
उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखँड के अगले सीएम होंगे। ऐसी स्थिति में कोई एक विधायक उनके लिए सीट खाली करेगा। इसके 6 महीने के भीतर उपचुनाव होंगे और धामी के विधायक बनकर सदन में आना होगा। अब तक मिली जानकारी और सूत्र ये ही बताते हैं कि बीजेपी आलाकमान में धामी को लेकर किसी भी तरह का कनफ्यूजन नहीं है। उनकी इमेज को देखकर उन्हें एक बार फिर से मौका दिए जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले धामी के लिए कई विधआयक सीट खाली करने की बात कह चुके हैं। पिछली बार धामी ने उत्तराखंड के 11वें सीएम के रूप में शपथ ली थी। धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक बने थे लेकिन इस बार चुनाव हार गए थे। ऐसे में सीएम को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो गया था। कई चेहरों को लेकर कई तरह की बातें कही गई लेकिन अब आखिरकार धामी के नाम पर ही मुहर लग गई है

More Stories
उत्तराखंड पुलिस का होगा नया लुक, वर्दी पर बैज और सरकारी भवनों पर दिखेंगे नए झंडे..
लोक भवन में शपथ लेकर राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, अधिकारियों ने किया स्वागत..
अब यूपी में भी मिल सकती है कार्यस्थल पर मुफ्त जांच की सुविधा..