गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए अधिसूचना जारी, 21 से 23 अगस्त तक होगा सत्र..
उत्तराखंड: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 से 23 अगस्त तक सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को सत्र करने की सूचना भेज दी है। वहीं अब विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं में जुटी है।अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

More Stories
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..
बद्रीनाथ-केदारनाथ में अब मनमाना निर्माण नहीं, सरकार जारी करेगी नया शासनादेश..
शूटिंग डेस्टिनेशन से फिल्म निर्माण केंद्र की ओर बढ़ा उत्तराखंड, 1759 करोड़ का निवेश..