कर्फ्यू के चलते भी UKSSSC कि परीक्षा में कोई परिवर्तन नहीं..
उत्तराखंड: कर्फ्यू के चलते भी UKSSSC कि परीक्षा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि बनभूलपुरा हिंसा के चलते हल्द्वानी में कर्फ्यू व धारा-144 लागू कर दिया गया है। जिसके चलते लोगों के मन में प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं कि परीक्षा होनी है या नहीं। जिसके चलते अभ्यर्थी दुविधा में हैं।
दुविधा दूर करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापित जारी कर बताया गया कि परीक्षा में कोई बदलाव नही होगा। और परीक्षा निर्धारित तिथि 11 फरवरी 2024, निर्धारित समय 11:00 AM से 01:00 PM और निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से अपना प्रवेशपत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा। बता दें कि पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा), अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम), निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित किया जा रहा है।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों पर दिखी गहरी आस्था
90% पद खाली, शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में बढ़ा न्यूनतम वेतन, श्रमिकों को मिला पड़ोसी राज्यों से ज्यादा फायदा