भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार..
उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के सांसद बनेंगे। पार्टी ने उन्हें राज्य की खाली हो रही राज्य सभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। इस खाली हो रही सीट के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही भट्ट का राज्यसभा का सांसद बनना तय हो गया है।
उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के भाजपा नेता महेंद्र भट्ट दो बार विधायक रह चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव वो हार गए थे। उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस तरह से महेंद्र भट्ट भाजपा और राज्य के दूसरे नेता हैं जो विधायक और फिर राज्य सभा के सांसद बनेंगे। इससे पूर्व भगत सिंह कोश्यारी विधायक के बाद राज्यसभा के सांसद बने थे।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..