ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ..
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। कहा कि संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सोमवार को शहर में प्रदेश पदाधिकारियों और महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महानगर कार्यालय पर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष को कार्यालय तक लाया गया। इस दौरान मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। कहा कि संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं। संघ ने उन्हें सामान्य से वैचारिक कार्यकर्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है। संगठन के पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की समीक्षा निरंतर करते हैं।
सीएम ने कहा कि निश्चित ही युवा संगठन और युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे। सीएम ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया और पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार व संगठन की रीति नीति व कार्यक्रमों को साझा करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आदि रहे।

More Stories
उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरों में नहीं होगा बदलाव..
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश..
नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू..