एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान ..
उत्तराखंड : गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस साथी छात्रों से पूछताछ कर रही है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्र ने मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन छात्र को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कालेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
मौके पर तुरंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई। छात्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने से पहले ही छात्र दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं साथी छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।

More Stories
गौरीकुंड से आगे नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, चीरबासा में मलबा आने से पैदल मार्ग बंद..
सीएम आवास पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद दिनेश आर्य, धामी ने दी शुभकामनाएं..
देहरादून में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच के निर्देश, मानक पूरे होने पर ही मिलेगा पंजीकरण..