मंदिर परिसर में रील्स बनाने वाले 84 लोगों का चालान..
नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती..
उत्तराखंड: केदारनाथ परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे का कहना हैं कि केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है। वहीं नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..