September 1, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKSSSC में 553 पदों पर भर्ती..

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKSSSC में 553 पदों पर भर्ती..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 553 रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 7 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 12 से 14 अक्टूबर के बीच संशोधन किया जा सकेगा। आयोग ने लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 15 नवंबर 2026 निर्धारित की है।

12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका
इस भर्ती में शामिल अधिकांश पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) पास रखी गई है। वहीं, लिपिकीय श्रेणी के पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण का निर्धारित कौशल भी जरूरी होगा। अभ्यर्थी को हिंदी में कम से कम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग स्पीड हासिल करनी होगी। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।

प्रश्नपत्र में तीन प्रमुख हिस्से होंगे:

सामान्य हिंदी – 20 अंक
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन – 40 अंक
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान – 40 अंक
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?
UKSSSC की इस भर्ती में अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में कई पद शामिल किए गए हैं। प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:

कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – विभिन्न विभागों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 6 पद
निबंधन लिपिक – 55 पद
सहायक खनिज पर्यवेक्षक – 22 पद
सर्वे लेखपाल – 16 पद
कंप्यूटर सहायक – 9 पद
टेलीफोन ऑपरेटर, राज्यपाल सचिवालय – 1 पद
इसके अलावा विज्ञापन में अन्य समूह-ग पदों को भी शामिल किया गया है। सभी पदों, विभागों, योग्यता और आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के आधिकारिक विज्ञापन में देखी जा सकती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है।

अनारक्षित और उत्तराखंड ओबीसी: 300 रुपये
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस: 150 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थी: 150 रुपये

अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि योग्यता, आयु सीमा, दस्तावेज और अन्य शर्तों में कोई गलती न हो।