भारतीय सेना की पासिंग आउट परेड में 355 युवा जांबाज अफसर हुए पास..
उत्तराखंड: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 355 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए। इस दौरान विदेशी मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट भी पास आउट होकर अपने देश की सेना में अफसर बनेंगे। पासिंग आउट परेड में युवा अफसरों का हौसला देखते ही बन रहा था। 154वें नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स की पीओपी शनिवार सुबह आईएमए में हुई। कैडेट चैडवुड ड्रिल स्क्वायर पर कदम ताल करते आए तो सामने दर्शक दीर्घा में बैठे परिजनों ने उनकी हौसला अफजाई की।
आईएमए से कसम परेड के बाद सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवा का पहला कदम यहां से भरकर निकले। आईएमए से पास आउट होने वाले कुल 394 कैडेटों में 39 विदेशी कैडेट होंगे। 355 भारतीय कैडेट सेना की अलग-अलग कोर से जुड़कर देश के हर कोने में सेवा देने के लिए जांएगे। परेड की सलामी उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने ली। इस दौरान आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक नरेश भी साथ रहे।

More Stories
रक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उपलब्धि, दून में बनीं CM3 MR साइट की पहली 21 यूनिट रवाना..
मदरसों में मान्यता के बिना धार्मिक पढ़ाई का मामला, उत्तराखंड के 14 संस्थानों से जवाब तलब..
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप की इनामी राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख..