शासन ने PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर..
उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने एक बार फिर अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने 4 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है।
उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आने में सफल हो गए हैं। उनके दून आने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से जोरों पर थी। वहीं परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर एसडीएम देहरादून लाया गया है। कुछ दिनों पहले ही वो परीक्षा नियंत्रक बनी थी। हिमांशु कफल्टिया को देहरादून चमोली से लाकर परीक्षा नियंत्रक यूकेएसएससी बनाया गया है।

More Stories
बर्फबारी के बीच केदारताल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता ट्रैकर्स के सामान से जगी उम्मीद..
ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार..
शिव-पार्वती विवाहस्थली त्रियुगीनारायण में उमड़े श्रद्धालु..