शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों को पदोन्नति पदों पर मिली तैनाती..
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक बने पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर तैनाती मिली है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा सचिव के आदेश के अनुसार आशा रानी पैन्यूली को अपर निदेशक एससीईआरटी और रघुनाथ लाल आर्य को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। शिक्षा महानिदेशालय कार्यालय में अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं बनाया गया है। जबकि डाॅ. मुकुल कुमार सती को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं विनोद प्रसाद सिमल्टी को एडी कुमाऊं के पद से हटाकर उन्हें विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है। शासन ने मध्याह्न भोजन में संयुक्त निदेशक कुलदीप गैरोला को समग्र शिक्षा का अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया है। डाॅ. मुकुल कुमार सती को इस पद से हटाकर गैरोला को अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

More Stories
सचिवालय में पार्किंग से लेकर दफ्तरों तक की समस्या होगी दूर..
बालावाला की 35.7 एकड़ जमीन पर IT पार्क की योजना..
सिरोबगड़ जाम से मिलेगी मुक्ति! चार साल से अटका पुल तैयार, बाईपास का काम तेज..