डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा..
विदाई समारोह में अनुभव साझा करते वक्त हुए भावुक..
उत्तराखंड: डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया हैं। गुरुवार यानी आज देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया हैं। इस भाषण में जब उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बात की तो उस वो वक्त वह भावुक हो गए। बता दे कि 30 नवंबर, 2020 को उन्हें डीजीपी नियुक्त किया गया था। और डीजीपी बनने के दौरान ही उनके सामने अपार चुनौतियां थीं। उस समय कोविड काल चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसके बाद बहुत सारी आपदाएं आईं। पुलिस जनता के लिए बनी है।मैंने हमेशा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम की है।
डीजीपी अशोक कुमार अपने तीन साल के कार्यकाल में पुलिस के लिए कई तरह के काम कर गए हैं। वहीं नए डीजीपी अभिनव कुमार का कहना हैं कि अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए विश्वकर्मा रहे हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीजीपी को 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जनता से संवाद भी किया। गंगा आरती में शामिल होने के बाद सीसीआर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। वहीं सेवानिवृत्त पर सीआरपीएफ उत्तराखंड सेक्टर की ओर से डीजीपी अशोक कुमार का सम्मान किया। इस दौरान डीजीपी ने सीआरपीएफ में रहने के दौरान के अपने अनुभवों को जवानों के साथ साझा किया।

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..