अभिनव कुमार बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, संभालेंगे उत्तराखंड पुलिस की कमान..
उत्तराखंड: अभिनव कुमार को उत्तराखंड पुलिस की कमान सौंपी गई है। अभिनव कुमार को उत्तराखंड का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।डीजीपी अशोक कुमार 30 नवंबर यानि आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के पहले से ही डीजीपी के पद को लेकर कई नाम चर्चाओं में थे। जिसमें अभिनव कुमार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। आखिरकार शासन ने उन्हीं के नाम पर मुहर लगाई है। अभिनव कुमार को उत्तराखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। आपको बता दें कि अभिनव कुमार 1995 बैच के अधिकारी हैं और इस सरकार में काफी पावरफुल रहे हैं। सीएम के विशेष सचिव के साथ ही इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वो देहरादून और हरिद्वार जैसे बड़े जिलों के कप्तान रहे हैं

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..